धनबाद नगर निगम मेयर पद के लिए ई. रवि चौधरी ने भरा नामांकन बरबीघा से सौरभ कुमार की रिपोर्ट धनबाद। धनबाद नगर निगम के मेयर पद के लिए शिक्षाविद् ई. रवि चौधरी ने पूरे विश्वास और समर्थकों के आशीर्वाद के साथ सोमवार को अपना नामांकन पत्र दाखिल किया। नामांकन के दौरान उनके साथ बड़ी संख्या में समर्थक और शुभचिंतक मौजूद रहे। नामांकन के बाद क्षेत्र में राजनीतिक माहौल गरमाता नजर आया। इस अवसर पर ई. रवि चौधरी ने कहा कि उनका यह कदम केवल एक चुनावी प्रक्रिया नहीं, बल्कि धनबाद को भ्रष्टाचार मुक्त, स्वच्छ और विकसित शहर बनाने का संकल्प है। उन्होंने कहा कि एक शिक्षाविद् होने के नाते वे शहर के विकास को शिक्षा और समझ से जोड़कर देखते हैं। उन्होंने अपना विजन साझा करते हुए कहा— “शिक्षा से आएगी